|
1.
|
अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद का काम और उसकी वैटिंग । |
|
2.
|
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा अधिनियम के उपबंधो तथा हिंदी प्रशिक्षण और राजभाषा सम्बन्धित आदेशों की जानकारी कराना और उनके कार्यान्वयन में मदद करना। |
|
3.
|
राजभाषा अधिनियम उपबंधो का तथा हिंदी प्रशिक्षण और राजभाषा संबंधी आदेशों का अपने विभाग और उसके अधीन कार्यालयो, अनुभागों, प्रशिक्षण संस्थानों में यथोचित रुप से अनुपालन करना। |
|
4.
|
विभाग में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करने के लिए और राजभाषा निति के कार्यान्वयन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय एंव बाह्य स्टेशनों में राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन करना एंव प्रत्येक तिमाही में बैठक आयोजित करनाए बैठकों की कार्यसूची और कार्यवृत तैयार करना तथा बैठक में लिए गये निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई करना। |
|
5.
|
हिंदी में प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए समय.समय पर उचित सुझाव देना और इस बारे में राजभाषा विभाग से उचित माध्यम द्वारा सम्पर्क रखना |
|
6.
|
सहायक और सन्दर्भ साहित्य तैयार करना, हिंदी कार्यशालायों का प्रबंध करना और अधिकारियों एंव कर्मचारियों को हिंदी सीखने तथा सरकारी कामकाज को हिंदी सीखने तथा सरकारी कामकाज में उसका इस्तेमाल करने में मदद देना। |
|
7.
|
अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। |
|
8.
|
अपर श्रेणी लिपिको एवं आशुलिपिको के लिए क्रमशः हिंदी टाईपिंग और आशुलिपि के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। |
|
9.
|
मुख्यालय के अनुभागों एंव बाह्य स्टेशनो में हिंदी के प्रयोग की स्थिति तथा राजभाषा अधिनियम एवं नियमों की स्थिती की समीक्षा के लिए निरीक्षण करना और निरीक्षण रिपोर्ट पर अनुवर्ती कार्रवाई करना। |
|
10.
|
गृह मंत्रालय और राजभाषा विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था करना एवं निरीक्षण रिपोर्ट पर अनुवर्ती कार्रवाई करना। |
|
11.
|
संसदीय राजभाषा समिति द्वारा निरीक्षण के लिए व्यवस्था करना एवं निरीक्षण रिपोर्ट पर अनुवर्ती कार्रवाई करना। |
|
12.
|
इलेक्ट्रोनिक उपकरणों जैसे कम्पयूटर, इलेक्ट्रोनिक टाइपिंग पर हिंदी में कार्य करने की व्यवस्था कराने के संबंध में प्रयास करना। |
|
13.
|
राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के तहत जारी होने वाले दस्तावेजो का द्विभाषी रुप में जारी करने के लिए आवश्यक कदम उठाना। |
|
14.
|
सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सहायक सामग्री साहित्य उपलब्ध कराना। |
|
15.
|
नोटिस बोर्ड , नामपट्ट , साइनबोर्ड , रबड की मोहरोँ को द्विभाषी रुप में बनवाना | |
|
16.
|
नोटिस बोर्ड, नामपट्ट, साइनबोर्ड, रबड़ की मोहरों को द्विभाषी रुप में बनवाना। |
|
17.
|
हिंदी में कार्य करने के लिए स्टाफ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित करना। |
|
18.
|
सस्टाफ का हिंदी पढ़ने लिखने का अभ्यास बनाए रखने के उद्देश्य से हिंदी की साप्ताहिक, पक्षिका, मासिक पत्रिकाएं खरीदना। |
|
19.
|
स्टाफ का हिंदी ज्ञान बनाए रखने के लिए हिंदी पुस्तकालय की स्थापना की गई है जिसमें विभिन्न विषयों पर उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध है। |
|
20.
|
स्टाफ में हिंदी के प्रति रुचि जागृत करने के लिए तथा उनका हिंदी में लेख लिखने हेतु उनके अनुबंधो को प्रकाशित करने के उद्देश्य से तथा विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धन के लिए संचार समन्वय नाम से हिंदी में एक त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशित करना। पत्रिका का वितरण केंद्रीय पुलिस संगठनों के अतिरिक्त सभी राज्य पुलिस संगठनों के जिला पुलिस अधीक्षक तक प्रेषित किया जाता है ताकि सभी स्तर के लोग इसका लाभ उठा सके। |